{"_id":"59a70beb4f1c1be8278b48fc","slug":"141504119787-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्रेले की तैयारियां पूरी, आज चढ़ेंगे म्हाड़ी पर निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्रेले की तैयारियां पूरी, आज चढ़ेंगे म्हाड़ी पर निशान
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सांप्रदायिक एकता प्रतीक बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की शान में म्हाड़ी पर लगने वाले मेले की शुरूआत आज हो जाएगी। तीन दिन चलने वाले मेले में कई प्रदेशों के लाखों श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने और मन्नत मांगने पहुंचेंगे। बाबा के प्रतीत चिन्ह नेजा सहित बैंडबाजों संग 26 छड़ियां म्हाड़ी पर प्रस्थान करेंगी। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर गंगोह रोड स्थित बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर लगने वाले मेले की शुरूआत बृहस्पतिवार से होगी। दोपहर के समय नगर निगम द्वारा जनमंच सभागार में सरदार छड़ी का पूजन कराया जाएगा। इसके साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों से बैंडबाजों संग रंग-बिरंगी 26 छड़ियां अंबाला रोड स्थित काल भैरव विश्रामपुरी भैरव मंदिर पर पहुंचेगी। शाम पांच नेजा और सरदार छड़ी का पूजन होगा। इसके बाद छड़ियां म्हाड़ी की ओर प्रस्थान कर जाएंगी। हर वर्ष की तरह गंगोह रोड पर श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई देगा। मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई कराई गई है। गंगोह रोड और म्हाड़ी के आसपास प्रसाद, निशान, खिलौने, चाट-पकौड़ी की दुकानें लग गई हैं।
बुधवार की शाम से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, सहारनपुर सहित आसपास के जिलों के श्रद्धालु म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचने लगे हैं। नेजा और छड़ियों की इंतजार में श्रद्धालु म्हाड़ी पर रहेंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। म्हाड़ी को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। इसके साथ ही म्हाड़ी पर भंडारों की शुरूआत हो गई है।
विज्ञापन
जेबकतरों और झपट्मारों से रहे सावधान
सहारनपुर। तीन दिन म्हाड़ी पर चलने वाले मेले के दौरान जेब कतरे और झपट्मार गैंग के सदस्य सक्रिय हो जाते हैं। म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने के दौरान हर वर्ष महिलाओं के जेवरातों को झपट्मार गैंग के सदस्य भीड़ का फायदा उठाकर लूटकर फरार हो जाते हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं की जेब भी काट ली जाती है। दो वर्ष पूर्व थाना कुतुबशेर पुलिस ने म्हाड़ी से एक दर्जन ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया था, जो श्रद्धालुओं को अपना निशाना बनाती थी।