{"_id":"599735194f1c1b7e7e8b4bb5","slug":"141503081753-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने मांगा 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने मांगा 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने मांगा 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य
सहारनपुर। भाकियू की बैठक में तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कि नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन शुगर मिलों ने अब तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि किसान 400 रुपये प्रति क्विंटल से कम गन्ना मूल्य स्वीकार नहीं करेंगे।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में जगपाल सिंह ने कहा कि किसानों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पेराई सत्र में कम से कम गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। चौधरी विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के किसानों से हरियाणा के बराबर ही बिजली की दर वसूल की जाए। गांव में मीटर लगाने का भाकियू विरोध करेगी। चौधरी जिले सिंह ने ओवरलोड वाहनों पर रोष जताते हुए इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुदेशपाल, राज सिंह, देवी सिंह, बबलू, सुशील सिंह, बालेश, अमित, राहुल, तेजपाल, कुलदीप, पप्पू, धर्मपाल सिंह, राजकुमार त्यागी, अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार, देवेंद्र कांबोज, रामवीर सिंह, पंकज, बिजेंद्र कांबोज, योगेंद्र कुमार आदि रहे।