{"_id":"598b5b3c4f1c1baf588b4716","slug":"141502305084-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे की पटरी टूटने से किसानों की फसलें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहे की पटरी टूटने से किसानों की फसलें जलमग्न
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। गांव ठसका में दो दिन से रजवाहे की पटरी टूटी होने से किसानों की करीब 200 बीघा जमीन में खड़ी चरी, धान व गन्ने की फसलें जलमग्न होकर खराब हो गई। पीड़ित किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
क्षेत्र के गांव ठसका में रामपुरी रजवाहा होकर गुजरता है। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पूर्व इस रजवाहे की पटरी ठसका क्षेत्र के जंगल में टूट गई। इससे रजवाहे के किनारे स्थित खेत स्वामी सतेंद्र राणा, अमीसिंह, प्रीतम सिंह, मोहर सिंह, मुकेश शर्मा, बोबी शर्मा, इंद्र सिंह, सतपाल, गुलाब सिंह, शेरसिंह, जोनी, पवन राणा, संजय शर्मा, सतपाल, गुलाब सिंह आदि किसानों की करीब 150 से 200 बीघा से अधिक फसलें जलमग्न होने से नष्ट हो गई। किसान सतेंद्र राणा उर्फ लीला राणा सहित अन्य पीड़ित किसानों के अनुसार पटरी टूटने की सूचना सिंचाई विभाग के पतरोल व जेई को पिछले दो दिनों से लगातार दी जाने के बावजूद रजवाहे के पानी को बंद नहीं किया गया। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग प्रशासन से की है। इतना ही नहीं किसानों ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि पटरी टूटने से हुए नुकसान की भरपाई यदि न की गई तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।