{"_id":"595bdf9e4f1c1be96d8b4840","slug":"141499193246-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की आस जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की आस जगी
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की आस जगी
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पूर्वी यमुना नहर का पुल पांच माह से क्षतिग्रस्त पड़ा है। इसके चलते इस पर भारी वाहनों का आवागमन ठप है। हालांकि लोनिवि के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि पुल की मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। यदि नहर में पानी की अधिकता नहीं रही तो 15 दिनों में मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इसलामगनर रोड पर गांव मुकुंदपुर के पास पूर्वी यमुना नहर के पुल की दो डाट क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद पुल के दोनों ओर अवरोधक लगाकर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। पिछले पांच माह से क्षेत्र के लोगों को इस मार्ग से गुजरने के लिए कई किमी. का अतिरिक्त चक्कर काट पर आना जाना पड़ रहा है। इस पुल के निर्माण की मांग को लेकर दर्जन भर गांव के ग्रामीण एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।
पुल निर्माण के संबंध में पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता एमके संतोषी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस पुल की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए 40 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। 15 दिनों के अंदर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यदि नहर में पानी की अधिकता रही तो यह कार्य वर्षा ऋतु के बाद किया जाएगा।