फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1403 cases filed in lockdown will end

लॉकडाउन में दर्ज हुए 1403 मुकदमे होंगे समाप्त

Sat, 13 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
1403 cases filed in lockdown will end
सहारनपुर। कोरोना काल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस होंगे। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। इसके तहत जिले भर में दर्ज हुए 1403 मुकदमे समाप्त हो जाएंगे और मुकदमों में आरोपियों को अब न्यायालय में जाने से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, पूरे देश में 24 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया था, जो शुरूआत में 21 दिनों के लिए लगाया गया था। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सख्ती बरती गई थी और बेवजह घर से बाहर निकलने, मास्क का प्रयोग नहीं करने और अन्य प्रकार से उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थीं। जिले भर के थानों में ऐसे करीब 1403 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जबकि 7122 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थीं। इनमें बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा (धारा 144) के उल्लंघन के मुकदमे हुए थे तो महामारी अधिनियम के तहत भी रिपोर्ट दर्ज हुई थीं।
विज्ञापन

इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले तो व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की घोषणा की, फिर आम लोगों के खिलाफ भी लॉकडाउन उल्लंघन के दर्ज मामलों को वापस लेने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर अधिकारियों ने इसकी सूचना संकलित कराई है, ताकि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मुकदमे वापस लेने की निर्धारित प्रक्रिया को पूरा कराया जा सके। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed