फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   14 trains to be affected by rail block; passenger inconvenience to increase.

Saharanpur News: रेल ब्लॉक से प्रभावित रहेंगी 14 ट्रेनें, बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

Mon, 21 Sep 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
14 trains to be affected by rail block; passenger inconvenience to increase.
- मुरादाबाद और फिरोजपुर मंडल में ब्लॉक लेकर होगा ट्रैक पर काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुरादाबाद और फिरोजपुर मंडल में ब्लॉक के कारण सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। दो ट्रेनों को निरस्त किया है, जबकि नौ ट्रेनें बदले रेलमार्ग से संचालित की जाएंगी। चार ट्रेनें रुककर चलेंगी। ट्रेनों के निरस्त होने और देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के मानावाला स्टेशन पर पीएनआई-एनआई कार्य के कारण 21 से 27 सितंबर तक ब्लॉक होगा। मुरादाबाद मंडल के रायसी रेलवे स्टेशन पर अप लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते 26 से 29 सितंबर तक ब्लॉक है। ब्लॉक की वजह से ट्रेन नंबर 12054-53 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 26 सितंबर व 27 सितंबर को निरस्त रहेगी। 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 28 सितंबर को रास्ते के स्टेशनों पर 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी। 25 व 26 सितंबर को दो घंटे की देरी से चलाई जाएगी। 14603 नरपतगंज-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 25 सितंबर को दो घंटे, 22317 सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस 28 सितंबर को दो घंटे देरी से चलाई जाएगी। 05736-35 कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन 23 सितंबर को जालंधर से संचालित होगी।
विज्ञापन


-- इनके बदले गए मार्ग
22355 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट 27 सितंबर को, 14618 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 29 सितंबर को, 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 29 सितंबर को बदले हुए मार्ग से चलेगी। 22424 अमृतसर-गोरखपुर 27 सितंबर को अमृतसर, ब्यास के बजाय अमृतसर-तरनतारन-ब्यास होकर संचालन होगा। 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 20, 21, व 24 सितंबर को ब्यास-अमृतसर के बजाय ब्यास-तरनतारन-अमृतसर रेलवे स्टेशन से होकर जाएगी। 14673-49 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 20, 21 व 24 सितंबर को ब्यास-अमृतसर के स्थान पर ब्यास-तरनतारन-अमृतसर से जाएगी। 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 20 सितंबर को ब्यास-अमृतसर के स्थान पर ब्यास-तरनतारन-अमृतसर रेलमार्ग से चलेगी। 14664 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 24 सितंबर को अमृतसर-ब्यास के बजाय अमृतसर-तरनतारन-ब्यास से संचालित होगी। 15135 छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस 25 सितंबर को, लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 26 सितंबर को उक्त रेलमार्ग से ही गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed