फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   14 thousand candidates granted TET

14 हजार अभ्यर्थियों ने दिया टीईटी

Mon, 16 Oct 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
14 thousand candidates granted TET
सहारनपुर टीईटी परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न करा ली गई। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का आंकड़ा 90 फीसदी रहा। यानी 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाएं स्ट्रांग रूम में जमा की गईं।  परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई, जो सुबह दस से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली।
विज्ञापन


सुबह की पाली में केवल छह केंद्रों पर परीक्षा हुई। दोपहर की पाली दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक चली। यह परीक्षा सभी 18 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केंद्रों को जोन में बांटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जोन की जिम्मेदारी एसडीएम सदर संगीता देवी और दूसरे जोन की जिम्मेदारी एसडीएम रामपुर मनिहारान राकेश गुप्ता पर थी। छह सचल दस्ते बनाए गए थे। जिनकी कमान डीआईओएस आरके तिवारी, एडीआईटोएस रवि दत्त, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह, लेखाधिकारी सतीश कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कौशिक पर रही। सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अफसरों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed