फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आंधी से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था

आंधी से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था

Sun, 12 May 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
आंधी से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था
आंधी से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

सहारनपुर। शुक्रवार शाम लगभग सात बजे अचानक आई आंधी ने बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। जिससे पूरे जिले की आपूर्ति ठप हो गई। कई जगह पेड़ों की टहनियां गिरने से तार टूट गए। शहर के कुछ इलाके में तो रात में ही सप्लाई दे दी गई थी, जबकि अधिकांश इलाके में सुबह सप्लाई सुचारु हो सकी। देहात में लगभग दो दर्जन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। गांवों में शनिवार दोपहर बाद सप्लाई सुचारु हो सकी।
शुक्रवार शाम लगभग सात बजे अचानक मौसम बदला और आंधी आ गई। आंधी आते ही पूरे जिले की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आंधी इतनी तेज रही कि पेड़ों की टहनियां बिजली की लाइनों पर गिर पड़ीं। जिससे जगह-जगह बिजली के तार टूट गए, आवास विकास, दिल्ली रोड, बेहट रोड समेत शहर में ही लगभग एक दर्जन स्थानों पर तार टूट गए। बिजलीघरों से तुरंत सप्लाई बंद कर दी गई। तीन घंटे बाद जब आंधी थमी, तो एक-एक कर बिजलीघर से लाइन चालू की गई। कुछ फीडर से तो सप्लाई शुरू हो गई। लेकिन देहरादून रोड, बेहट रोड एवं पुराने शहर के कई फीडर रात भर बंद रहे। दोपहर लगभग 12 बजे तक मरम्मत का कार्य चलता रहा। जिसके बाद सप्लाई सुचारु हो सकी। रात भर बिजली गुल रहने एवं दोपहर 12 बजे के बाद सप्लाई पूरी तरह सुचारु होने तक लोग गर्मी से बेहाल हो गए।
विज्ञापन

देहात में आंधी ने काफी नुकसान किया। देहात इलाके में लगभग दो दर्जन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि लगभग 50 स्थानों पर तार टूट गए। गागलहेड़ी कस्बे में पूरी रात सप्लाई बंद रही। गांवों में शनिवार दोपहर बाद सप्लाई चालू हो सकी। रामपुर मनिहारान कस्बे में आधी रात के बाद सप्लाई सुचारु हुई, जबकि गांवों में शनिवार सुबह बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। बड़गांव में शनिवार दोपहर तक आपूर्ति बाधित रही, सरसावा कस्बे में छह घंटे सप्लाई ठप रही, जबकि गांवों में पूरी रात बिजली नहीं आई। छुटमलपुर में भी पूरी रात बिजली गुल रही, सुबह सप्लाई सुचारु हुई। नकुड़ के गांवों में भी पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिरने से तार टूट गए। पूरी रात आपूर्ति बाधित रही। यहां शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद में तो रात से गुल हुई बिजली दोपहर बाद तक सुचारु नहीं हो सकी। जगह-जगह तार एवं खंभे टूटे पड़े रहे। दिन भर मरम्मत का कार्य चलता रहा। नानौता के गांवों में रात ठप हुई आपूर्ति शनिवार दोपहर बाद तीन बजे सुचारू हो सकी। गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी।

विद्युत निगम के मुख्य अभियंता जीसी झा का कहना है कि आंधी से कुछ स्थानों पर तार टूट गए थे। 20-25 खंभे क्षतिग्रस्त हुए थे। कस्बों में रात में ही सप्लाई सुचारु करा दी गई थी। जबकि मरम्मत कराने के बाद शनिवार को पूरे जिले की आपूर्ति ठीक करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed