{"_id":"5c3f7994bdec22732854bbe1","slug":"131547663764-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर चलते ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर चलते ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर ई-रिक्शा लेकर जा रहे एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर कोतवाली के मोहल्ला नूर बस्ती निवासी मोअज्जम (36 वर्ष) पुत्र इलियास मोहल्ले के ही मुस्तफा का ई-रिक्शा किराए पर चलाता था। बुधवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे मोअज्जम ई-रिक्शा लेकर कोर्ट रोड पर जा रहा था। कचहरी पुल के समीप पहुंचने पर अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसने ई-रिक्शा रोक लिया। रिक्शा रुकते ही वह जमीन पर जा गिरा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने समझा कि शायद उसे दौरा पड़ा है। इसी बीच लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन कर्मचारियों ने उसे देखा और बिना उसे लिए चले गए। जिस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोअज्ज्म के पास मिले मोबाइल फोन से उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर उसकी शनाख्त की। पुलिस का कहना है कि हृदयाघात से मौत होने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।