{"_id":"5c0031bebdec2241bf449af6","slug":"131543516606-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे तेज दौडे़ प्रतिभा, सपना, सावेज और राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे तेज दौडे़ प्रतिभा, सपना, सावेज और राहुल
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे तेज दौडे़ प्रतिभा, सपना, सावेज और राहुल
गंगोह (सहारनपुर)। लाला किशनचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को धूमधाम के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आरंभ की गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ योगेंद्र गर्ग, हर्ष गर्ग एवं प्राचार्या डा. प्रमोद कुमारी ने किया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इससे पूर्व महाविद्यालय ध्वज को सलामी दी गई और मशाल प्रज्ज्वलित कर खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। प्राचार्या ने खेल भावना से खेलने की अपील करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने की बात कही। छात्रा वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रतिभा प्रथम, जेबा द्वितीय एवं आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही। चार सौ मीटर में प्रतिभा प्रथम, अंजलि द्वितीय एवं रीना तृतीय स्थान पर रही। आठ सौ मीटर दौड़ में प्रथम सपना, द्वितीय रीना एवं तृतीय स्थान पर कविता ने स्थान बनाया। छात्र वर्ग की दौ सौ मीटर दौड़ में सावेज प्रथम, राहुल द्वितीय, प्रशांत कुमार तृतीय, चार सौ मीटर में प्रथम सावेज, द्वितीय रोबिन, तृतीय आशीष, आठ सौ मीटर दौड़ में प्रथम राहुल, द्वितीय रोबिन और तृतीय स्थान पर अभिषेक रहे। गोला फेंक में विक्रांत प्रथम, गौरव द्वितीय और रोहित तृतीय रहे। इस अवसर पर ऋषि पाल सिंह, अमित कुमार, किशन राणा, सुनील कुमार, अब्दुल लतीफ, नितिन कुमार, हिमांशु राय निर्णायक मंडल में शामिल रहे। डा. अब्दुल लतीफ ने संचालन किया। क्रीड़ा प्रभारी ऋतु वर्मा ने आभार जताया। राम लाल एवं सचिन खरे का सहयोग रहा।