{"_id":"5bfd968dbdec22416e62654c","slug":"131543345805-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 83 रन से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 83 रन से मैच जीता
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 83 रन से मैच जीता
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कालेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को एसबीबीए एकेडमी और यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 83 रन से जीत हासिल की। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
एसबीबीए टीम के कप्तान मानिक ने टास जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 203 रन का स्कोर बनाया। इनमें आयुष ने 55, रोहित नेगी ने 51 और हिमांशु ने 33 रन का योगदान दिया। एसबीबीए के लिए मशाहनवाज मलिक ने चार, मानिक ने तीन तथा अमान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीबीए की पूरी टीम मात्र 121 रन पर सिमट गई। एसबीबीए के लिए अमान भूरा ने 44 तथा दीपक और तुषार ने 18-18 रन बनाए। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। अंपायर फिरोज और नदीम रहे, जबकि स्कोरिंग यश ने की। इस मौके पर अवनीश, संजय शर्मा, रणधीर, भूपेंद्र कच्छल, लोकेश, रोहित, नीरज, अमित, सुमित, पवन आदि मौजूद रहे।