फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अयोध्या मामला कोर्ट में विचाराधीन फिर अनशन की क्या जरुरत: फारुकी

अयोध्या मामला कोर्ट में विचाराधीन फिर अनशन की क्या जरुरत: फारुकी

Wed, 03 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या मामला कोर्ट में विचाराधीन फिर अनशन की क्या जरुरत: फारुकी
देवबंद (सहारनपुर)। अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की मांग को लेकर संतों के आमरण अनशन पर बैठने के मामले में देवबंदी उलमा का कहना है कि जब मामला सुप्रीम कोर्ट विचाराधीन है तो फिर इस तरह के आमरण अनशन की क्या जरुरत है। इस प्रकार का कार्य करने से मुल्क का माहौल खराब होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि बाबरी मस्जिद का मामला अदालत में विचाराधीन है। अदालत इस पर जो भी फैसला देगी वो सभी मुसलमानों को स्वीकार होगा। इससे पहले ऐसा कोई कदम उठाना जिससे मुल्क का माहौल खराब हो या नफरत फैले यह मुल्क के दस्तूर और अमन चैन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हर शख्स की यह कोशिश होनी चाहिए कि मुल्क में प्यार और मोहब्बत बढ़े और आपसी सौहार्द कायम रहे। साथ ही कहा कि लोकतांत्रिक देश में हर व्यक्ति को आवाज बुलंद करने का पूरा अधिकार है। लेकिन ऐसा कोई भी कृत्य जिससे मुल्क की शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा हो उससे परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

वसीम रिजवी रावण, हिंदू धर्म अपना लें : उलमा
देवबंद। ओवैसी जैसे बगैर मूंछों वाले रावण राम मंदिर निर्माण में बाधा हैं। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के बयान पर देवबंदी उलमा ने रोष जताते हुए कहा कि रिजवी खुद इस्लाम से खारिज हैं। आरएसएस जो उनको लिखकर देती है वो उसी को पढ़ते हैं। इसके साथ ही उलमा ने रिजवी को रावण बताते हुए उन्हें हिंदू धर्म अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि वसीम रिजवी के जितने बयान आते हैं वो बेतुके होते हैं जिन पर कोई खास ध्यान नहीं देता है। उनके धर्मगुरुओं ने ईरान से फतवा जारी कर रिजवी को इस्लाम से खारिज कर दिया था। हिंदुस्तान में उनके धर्मगुरु मौलाना जव्वाद ने भी इस की पुष्टि की हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव का वक्त नजदीक आने पर वसीम रिजवी और उन जैसे लोगों को आरएसएस मोहरा बनाकर इस्तेमाल करती है। मुफ्ती असद ने रिजवी को रावण बताते हुए कहा कि वह कहते हैं कि उनके सपने में राम जी आए हैं और वह जल्द राम मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं। इसलिए रिजवी को चाहिए कि वो हिंदू धर्म अपना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed