{"_id":"5b980e86867a5501a17642da","slug":"131536691846-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी मूवमेंट से आम आदमी हुआ परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी मूवमेंट से आम आदमी हुआ परेशान
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन से आम आदमी परेशान रहा। मार्गों पर बैरिकेडिंग किए जाने और पुलिस की सख्ती की वजह से अनेक लोग अपने घर तक नहीं जा सके। कई बच्चों की ट्यूशन तक छूट गई।
दोनों नेताओं के हेलीकॉप्टर शाम चार बजे पुलिस लाइन में लैंड करने थे। मगर शहर में पुलिस का पहरा सुबह से ही था। दिल्ली रोड और जैन कॉलेज रोड पर बैरिकेडिंग की गई थी। दिवानी कचहरी के बाहर दोपहर एक बजे ही वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था। ऐसे में दिल्ली रोड या जैन कॉलेज रोड की ओर आने वाले लोगों को मिशन कंपाउंड, हकीकतनगर और पंजाबी बाग की ओर से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। मल्हीपुरा मार्ग की बसों में सफर करने वालों को जैन कॉलेज रोड से पैदल ही गुजरना पड़ा। बच्चों, महिलाओं और वृद्धों को लंबा सफर पैदल तय करने में अधिक परेशानी रही। जैन कॉलेज रोड पर ट्यूशन जाने वाले बच्चे भी भीड़ में फंसे नजर आए, जो ट्यूशन नहीं जा सके।