{"_id":"5b8449f842c792464a0c8c90","slug":"131535396344-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोचारण व पूजा अर्चना से मंदिर शिखरों पर धर्मध्वज स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोचारण व पूजा अर्चना से मंदिर शिखरों पर धर्मध्वज स्थापित
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्धपीठ श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में शिवालय एवं भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के शिखरों पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा अर्चना के उपरांत धर्मध्वज की स्थापना की गई।
श्री कृष्ण गोशाला के अध्यक्ष श्याम कुमार अग्रवाल ने शिव मंदिर शिखर तथा समाजसेवी विनोद गुप्ता ने ठाकुर जी के मंदिर शिखर पर धर्मध्वज स्थापित किया, जबकि धर्मध्वजों का पूजन मंदिर कमेटी अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता ने किया। पूजन आदि प्रक्रिया धार्मिक विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पंडित बिजेंद्र नौटियाल द्वारा की गई। मंदिर कमेटी के महामंत्री अशोक गुप्ता ने बताया कि 10 दिवसीय श्रीकृष्ण रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ रक्षाबंधन के दिन से होता है। इसी कड़ी में 3 सितंबर को मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा जन-जन की श्रद्धा की प्रतीक मानी जाती है। मंदिर में सातवीं शताब्दी हर्षवर्धन कालीन ठाकुरजी महाराज भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमूर्ति स्वर्णिम रथ पर विराजमान होकर नगर में पग-पग पर हजारों लोगों को अपने दर्शन से अभिभूत करेंगे। एसडीएम ऋतु पुनिया, सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाल अभिषेक सिरोही ने मंदिर कमेटी को शोभायात्रा महोत्सव दौरान सुरक्षा व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने का आश्वासन दिलाया है। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, श्रवण सिंघल, राधेश्याम गर्ग, ऋषिपाल कश्यप, पवन धीमान, मुकेश गर्ग, राजपाल सिंह, राजीव गुप्ता, दीपकराज सिंघल, विजेश कंसल, देवीदयाल शर्मा, नीरज गोयल, चौधरी प्रविंद्र कुमार, जितेंद्र गोयल, मनोज गर्ग, राजकुमार जाटव, पंकज गोयल, सतीश माहेश्वरी, तनुज गर्ग आदि रहे।