फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरसावा में यमुना घाट पर विसर्जित होगी अटल जी की अस्थियां

सरसावा में यमुना घाट पर विसर्जित होगी अटल जी की अस्थियां

Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सरसावा में यमुना घाट पर विसर्जित होगी अटल जी की अस्थियां
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जन के लिए 25 अगस्त को सहारनपुर पहुंचेगी। जिन्हें सरसावा में यमुना घाट पर विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को डाक बंगले पर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल जी की अस्थियां 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे घलौली चेकपोस्ट से होते हुए सहारनपुर जनपद की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां से अस्थियां सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग से होते हुए तलहेड़ी, नागल व टपरी से होकर सहारनपुर घंटाघर पहुंचेगी। इसके बाद सरसावा के शाहजहांपुर गांव होते हुए यमुना घाट पर पहुंचकर उनका विसर्जन किया जाएगा। विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि अटल जी की अस्थियों को भव्यता व गरिमा के साथ देवबंद विधानसभा से होकर निकाला जाएगा। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुष्पों के साथ श्रद्धांजलि भेंट करेंगे। नगराध्यक्ष गजराज राणा, तलहेड़ी मंडल अध्यक्ष सनोज चौधरी, अनिरुद्ध त्यागी और डा. उपेंद्र ंसिंह ने अपने क्षेत्रों में यात्रा की जिम्मेदारी लेते हुए प्रबुद्ध एवं सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय लोगों से उपस्थित रहने का आह्वान किया। संचालन डा. महेंद्र सैनी ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिवराज रोड, अनिल सिंह, डा. सुखपाल सिंह, चरण सिंह, पंकज त्यागी, विकास त्यागी, प्रमोद राणा, विपिन गर्ग, अमित त्यागी, जनेश्वर सैनी, राकेश राणा, रविकांत त्यागी, नितिन गुप्ता, विकास जुड्डा, अजय गर्ग, प्रवीण गोयल, राघव पुंडीर, सुरेंद्र राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed