फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आरोग्य मेले में किया पशुओं का उपचार

आरोग्य मेले में किया पशुओं का उपचार

Fri, 27 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
आरोग्य मेले में किया पशुओं का उपचार
आरोग्य मेले में किया पशुओं का उपचार
विज्ञापन

छुटमलपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में दो दर्जन से ज्यादा पशुओं का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में पशुओं का टीकाकरण कर पशुओं में लगने वाली बीमारियों के बारे में पशुपालकों को अवगत कराया गया।

मेले में पहुंचे पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने कहा कि सरकार किसानों का जीवन स्तर उठाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। इसी दिशा में गांवों में पशु कल्याण मेलों का आयोजन करके पशु पालन के प्रति जागरुक कर आर्थिक रुप से सशक्त बनाने की मुहिम जारी है। उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ उन्नत किस्म के पशु पालन कर आर्थिक दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। मेले में पशु पालन विभाग के अपर निदेशक यशपाल सिंह नायक, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी यतेंद्र पाल सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी यशवीर सिंह तोमर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। मुजफ्फराबाद अशोक कुमार गिल ने अपनी टीम के साथ पशुओं का उपचार और टीकाकरण किया। मेले में भाकियू जिला अध्यक्ष चौ चरण सिंह, चौ राजबीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष एवं गदरहेड़ी के प्रधान भानू प्रताप सिंह, प्रधान मनोज चौधरी, प्रधान नरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed