फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर महोत्सव में किया गया लव यू जिंदगी नाटक का मंचन

सहारनपुर महोत्सव में किया गया लव यू जिंदगी नाटक का मंचन

Wed, 20 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर महोत्सव में किया गया लव यू जिंदगी नाटक का मंचन
सहारनपुर। सहारनपुर महोत्सव में दूसरे दिन अभिनय मित्र संस्था की ओर से हास्य नाटक लव यू जिंदगी का सफल मंचन किया गया। इससे पहले सोनी टीवी पर प्रसारित सबसे बड़ा कलाकार कार्यक्रम के विजेता विरद त्यागी ने चूजे मिंया हास्य नाटक के माध्यम से दर्शकों को ठहाके मारने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

महाराज सिंह कालेज मैदान पर चल रहे सहारनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मेयर संजीव वालिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एसडीएम राकेश गुप्ता और वरिष्ठ रंगकर्मी करुणा प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद लव यू जिंदगी का मंचन किया गया। यह नाटक एक आम आदमी की कहानी को कहता है। नाटक का मुख्य पात्र अमित कर्ज में डूबा होने के कारण आत्महत्या करने का निर्णय लेता है। लेकिन बाद में उसे अहसास होता है कि जिंदगी तो बहुत ही खूबसूरत है। उसे यूं ही समाप्त नहीं करना चाहिए। अमित की भूमिका वरिष्ठ रंगकर्मी विशाल कुमार ने निभाई जबकि उनकी पत्नी सुधा का किरदार शीतल त्यागी ने अदा किया। सूत्रधार की भूमिका में अंकुश जोशी खासा जमे। नाटक का प्रमुख आकर्षण विरद त्यागी का अभिनय रहा। चारों कलाकारों के चुटीले संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अरुण की भूमिका फरहान, शर्मा बने तरुण, निर्देशक बने राहुल त्रिपाठी ने अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया। संगीत फाल्गुनी भारद्वाज और निर्देशन संदीप शर्मा का रहा। राजेश गुप्ता, शीतल टंडन, बिजेंद्र त्रिपाठी, अंजू त्रिपाठी, योगेंद्र कुमार, प्रतीभ कुमार, सत्या शर्मा, कमल शर्मा, अंजू शर्मा, अनिल मदान, ऋषभ वाधवा, कुनाल तेहरी, शान सिद्दीकी, सन्नी, विशाल नारंग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed