फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चिकित्सा विभाग ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

चिकित्सा विभाग ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

Fri, 15 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सा विभाग ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित
चिकित्सा विभाग ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर एसबीडी जिला अस्पताल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक बार में रक्तदान कर चार लोगों की जिंदगी बचा सकता है। क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है।
अपर निदेशक डॉ. अशोक कुमार दुआ ने कहा कि दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष लाखों लोग खून न मिलने की वजह से दम तोड़ देते हैं। मगर अब लोगों में जागरूकता आ रही है। लोग रक्तदान करने लगे हैं, जिनकी वजह से जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई जा रही है, मगर अब भी रक्तदाताओं की भारी कमी है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय ने लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया। डॉ. केशव स्वामी ने रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रही संस्थाओं की सराहना की। संयोजक डॉ. वीके दत्त ने कहा कि देश में प्रति वर्ष खून की मांग बढ़ रही है, जिसे रक्तदाता ही पूरा कर सकते हैं। संगोष्ठी को डा. केवी सिंह, डॉ. एके चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी के अलावा हैंड टू केयर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों के अलावा सरदार हरविंदर के परिवार आदि को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में धीर सिंह, परम बत्रा, कवलजीत सिंह, धर्मेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------ी-------------------
55 यूनिट किया रक्तदान
सहारनपुर। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की तरफ से सिटी लायंस ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया। ट्रस्ट के तरुण भोला ने बताया कि एफबीडी की तरफ से रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed