{"_id":"5b085eb04f1c1bf86e8b4a3e","slug":"131527275184-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सीएम से मिलेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सीएम से मिलेंगे किसान
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सीएम से मिलेंगे किसान
देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर नहीं होने से किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है। जबकि सरकार मिल मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
सहकारी गन्ना विकास समिति में बैठक में उन्होंने कहा कि मई माह बीतने वाला है, लेकिन चीनी मिलों ने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। इस संबंध में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराएगा। उन्होंने चेतावनी दी यदि चीनी मिलों ने मई माह के अंत तक भुगतान नहीं किया तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। प्रांतीय महामंत्री हरवीर सिंह ने कहा कि सरकारों को किसान हित में नीति तैयार करनी चाहिए। इस मौके पर जयसिंह, राजपाल सिंह, कृपाल कौशिक, सुरेंद्र सिंह, गीताराम त्यागी, हरपाल सिंह, राकेश त्यागी, पायल सिंह, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।