फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बस अड्डे की जगह बनेगा शॉपिंग और ऑफिस कॉम्प्लेक्स

बस अड्डे की जगह बनेगा शॉपिंग और ऑफिस कॉम्प्लेक्स

Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डे की जगह बनेगा शॉपिंग और ऑफिस कॉम्प्लेक्स
बस अड्डे की जगह बनेगा शॉपिंग और ऑफिस कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड पर संचालित परिवहन निगम के बस अड्डे को हटाकर उसकी जगह कामर्शियल शॉपिंग और ऑफिस कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। जमीन को खाली कराने के लिए नगर निगम ने परिवहन निगम को नोटिस जारी किया है। साथ ही कॉम्प्लेक्स को बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में अनेक विकास कार्य किए जाने हैं। इनमें से अंबाला रोड स्थित बस अड्डे को खाली कराकर वहां पर कॉम्प्लेक्स बनाया जाना भी प्रस्तावित है। बता दें कि अंबाला रोड पर जिस जमीन पर परिवहन निगम का बस अड्डा संचालित हो रहा है, वह जमीन नगर निगम की है, जिस पर नगर निगम ने कामर्शियल शॉपिंग और ऑफिस कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया है। यह कॉम्प्लेक्स मल्टी स्टोरी होगा, जिसके नीचे अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी। निगम सूत्रों ने बताया कि परिवहन निगम को अड्डा खाली करने के लिए कई बार नोटिस जारी हो चुका है, मगर परिवहन निगम को बस अड्डे के लिए जगह नहीं मिलने की वजह से मामला लटकता रहा है। अब नगर निगम दोबारा नोटिस जारी कर रहा है। कॉम्प्लेक्स का नक्शा आदि तैयार हो चुका है। अब केवल बस अड्डे की जमीन के खाली होने का इंतजार है।
विज्ञापन

-------------------------------------
अंबाला रोड पर कामर्शियल शॉपिंग और ऑफिस कॉम्प्लेक्स बनाया जाना प्रस्तावित है, जिस पर नगर निगम जल्द ही काम शुरू करेगा। जगह को परिवहन निगम से खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। इस कॉम्प्लेक्स के नीचे हम अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरव वर्मा, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed