{"_id":"5ae0d1cb4f1c1ba0098b67b4","slug":"131524683211-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकरी खुर्द में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकरी खुर्द में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का शुभारंभ
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकरी खुर्द में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का शुभारंभ
चिलकाना। गांव सीकरी खुर्द के प्राथमिक स्कूल में नामांकन मेले का शुभारंभ तथा इसी स्कूल को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अंग्रेजी माध्यम चयनित होने का उद्घाटन डायट प्राचार्य ने फीता काट कर किया।
इस दौरान डायट पटनी राज सिंह यादव ने कहा कि गांवों के बच्चों के लिए गांव के ही प्राथमिक स्कूल को अंग्रेजी मीडियम स्कूल में बदलने की योजना सरकार का एक अच्छा प्रयास है। इंग्लिश मीडियम स्कूल बनने पर गांव के बच्चों को वहीं पर अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त होगी, जो महंगे इंग्लिश मीडियम स्कूलों में मिलती है। प्राचार्य ने ग्रामीणों से अपने बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने को कहा।
डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता मूलचंद वर्मा ने कहा कि अब गांव के बच्चों को बिना ज्यादा खर्च किए गांव में ही उत्तम शिक्षा मिलेगी तथा वह ऊंचाईयों पर पहुंचेंगे। इस दौरान एबीआरसी संजीव नौटियाल, नवनीत सैनी, संजय राणा, ग्यासुद्दीन, विजय पाल, राकेश शर्मा, पुनीत, मनोज, चौधरी आदेश, चौधरी राजेश, सुधीर, शमशाद आदि रहे।