फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डा. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों का करें अनुसरण

डा. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों का करें अनुसरण

Sat, 14 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
डा. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों का करें अनुसरण
सहारनपुर। संविधान निर्माण डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिनमें डा. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों का अनुसरण कर उनके मिशन को पूरा करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

अति दलित हिताय सामाजिक संस्था के तत्वावधान में शास्त्रीनगर स्थित मुख्य कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय ढींगरा ने डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि डा. आंबेडकर आधुनिक भारत के ऐसे निर्माता थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त गैर बराबरी को समाप्त कर संविधान के जरिए सबको बराबरी का अधिकार दिलाया। मिठ्ठन लाल बिरला, जौनी टांक, जय प्रकाश ढींगरा, राजेश कश्यप, संजय बिरला, मुकेश चिनयाने, राहुल सूद, राकेश कुमार, प्रवीन कुमार मौजूद रहे। जय भारत स्वाभिमान संघ के तत्वावधान में गलीरा रोड स्थित एक सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संजय तेगवाल ने कहा कि बाबा साहब डा. आंबेडकर किसी वर्ग या जाति विशेष के नेता नहीं थे, बल्कि मानवता वादी विचारधारा के पोषक थे। सहीराम, श्रवण कुमार, अरविंद कुमार, डा. जीआर रमन, हरपाल सिंह, विवेक भारती, ब्रजपाल सहगल, आशुतोष कर्णवाल, नरेश कुमार लांबा शामिल रहे। उधर, वाईबीएस संस्थापक धमेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्मेंद्र कुमार ने सभी को संस्था के उद्देश्यों से अवगत कराया। मुंतजीर, मनोज, अनिल पुंडीर, कमल, श्याम सिंह, सुचेता, राकेश, सतेंद्र सैनी, आशीष कश्यप, आजम, मसरूर मौजूद रहे। रेलवे एससी/एसटी इंपलाइज एसोसिएशन ने द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना से किया। मुख्य अतिथि डा. रमेश कुमार ने डा. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। मांगेराम कर्णवाल, ओमकुमार, संजीव कुमार, नीरज कुमार, सुनील, पंकज कुमार, नरेंद्र कुमार, दिनेश, मांगेराम, सुशील, प्रवीण आदि मौजूद रहे। संत रविदास छात्रावास के प्रांगण में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों द्वारा धूमधाम से जयंती मनाई गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, सुरेश कुमार, सलेक चंद, प्रवेश कुमार, डा. दीपक कुमोर, नरेश, मनोज कुमार शामिल रहे। मोहल्ला गढ़ीमलूक में बीआर आंबेडकर सर्वसमाज सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रभातफेरी निकाली गई और ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राहुल भारती, हाजी फजलुरर्हमान, सरदार सिंह आर्य शामिल हुए। राजेश कुमार, सतपाल प्रधान, मनोज कुमार, दीन दयाल कर्णवाल, प्रमोद कुमार, चेतन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed