फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लोक सभा टिकट के लिए मुकेश ने ठोकी दावेदारी

लोक सभा टिकट के लिए मुकेश ने ठोकी दावेदारी

Mon, 09 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
लोक सभा टिकट के लिए मुकेश ने ठोकी दावेदारी
सहारनपुर। लोक सभा चुनाव अभी दूर है, मगर कांग्रेस में टिकट को लेकर मारामारी अभी से जारी हो चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव मुकेश चौधरी सहारनपुर लोक सभा सीट से पहले दावेदार के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने रविवार को अपने अहमद बाग स्थित आवास पर सर्व समाज की बैठक बुलाई, जिसमें सभी लोगों की सहमति के बाद लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी से टिकट मांगने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में जनपद की सातों विधान सभा के लोग पहुंचे थे। मुकेश चौधरी ने कहा कि जनपद की जनता उन्हें लोक सभा चुनाव में उतारना चाहती है। ऐसे में वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने टिकट की मांग रखेंगे। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने भी मुकेश चौधरी का समर्थन किया। बार संघ अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि पूरा समाज मिलकर मुकेश चौधरी को लोक सभा चुनाव लड़वाने को तैयार है। महिला मोर्चे की अध्यक्ष केके सैनी ने मुकेश को समर्थन किया। नगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद, प्रधान राव शाहिद ने मुकेश चौधरी को मजबूत दावेदार बताया। बैठक में विशाल, मेनपाल, जब्बार, जफर पप्पू प्रधान, अताउर्रहमान, संदीप, राजकुमार, अतुल, याकूब प्रधान, सुहेल गाड़ा, संदीप प्रधान, प्रविंद्र, सोन पठान, सुरजीत सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


टिकट के लिए घमासान होने की उम्मीद
कांग्रेस में टिकट को लेकर इस बार और अधिक घमासान होने की उम्मीद है। वर्ष 2014 में टिकट पाने वालों की दौड़ में मेहरबान आलम और जिलाध्यक्ष शशी वालिया भी शामिल थे। मेहरबान आलम का टिकट लगभग तय था, मगर अंत में इमरान मसूद को टिकट मिला। इमरान ने करीब चार लाख दस हजार के आसपास वोट पाए थे। इस बार दावेदारों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। मुकेश चौधरी ने पहली बार लोक सभा के लिए टिकट की आवाज उठाई है। पूर्व में टिकट की मांग कर चुके शशी वालिया और मेहरबान आलम अभी अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश चौधरी लोक सभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। यह पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता का अधिकार है कि वह अपने लिए टिकट मांग सकता है। मगर हाईकमान जिसे भी टिकट फाइनल करेगा। पार्टी पूरी मजबूती के साथ उसे जिताने का प्रयास करेगी। शशी वालिया, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed