{"_id":"5aa036424f1c1b4f588bc5fc","slug":"131520449090-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा को हथियार बनाकर आगे बढ़ें बेटियां : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा को हथियार बनाकर आगे बढ़ें बेटियां : गुप्ता
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरणा सामाजिक सेवा समिति की ओर से मानकमऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं को किताबें वितरित की गईं। प्रेरणा गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के बगैर महिला सशक्तिकरण नहीं हो सकता। ऐसे में बेटियों को चाहिए कि वह उच्च शिक्षा पाकर स्वावलंबी बनें।
किताबों का वितरण ग्वालिरा की प्रधान अध्यापिका प्रेरणा गुप्ता के द्वारा किया गया। प्रेरणा ने बताया कि किताबें अन्य विद्यालयों में भी वितरित की जाएंगी। यह किताबें सामान्य ज्ञान से जुड़ी हैं, जिनको पढ़कर छात्राएं समाज के बारे में जान सकेंगी। इसके अलावा स्कूलों की लाइब्रेरी के लिए भी किताबें भेजने की तैयारी संस्था द्वारा की जा रही है। कहा कि हिन्दुस्तान में महिलाओं की कमजोरी की वजह पहले पिता पर आश्रित होना, पति पर आश्रित होना और बाद में बच्चों पर आश्रित होना है। मगर यदि वह पढ़ लिखकर उच्च पद प्राप्त कर ले तो उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है, बल्कि वह खुद दूसरों की सहारा बन सकती है। उन्होंने छात्राओं को कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर जीवन में स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका ब्रिजेश कुमारी और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
---------------------------------
फुटबॉल का ट्रायल 10 मार्च को
सहारनपुर। राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता 14 से 21 मार्च तक बहराइच में होगी। इसके लिए मंडलीय टीम का गठन किया जाना है। ट्रायल दस मार्च को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह दस बजे से तथा मंडलीय ट्रायल दोपहर 12 बजे से होगा। हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2004 से 31 दिसंबर 2005 कृे मध्य होना चाहिए। ट्रायल के दौरान जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा।