{"_id":"5aa0319b4f1c1bb5568b77ca","slug":"131520447899-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वसूली के लिए लगाए शिविर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वसूली के लिए लगाए शिविर में हंगामा
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया वसूली के लिए लगाए शिविर में हंगामा
सहारनपुर। विद्युत निगम की ओर से बुधवार को मोहल्ला खाताखेड़ी में बकाया वसूली एवं समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए शिविर में काफी हंगामा हुआ। यहां बिल जमा कराने आए एक उपभोक्ता ने जबरन विद्युत बिल बढ़ाने का आरोप लगाया। हंगामा करने पर अफसरों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, कुछ अन्य उपभोक्ताओं ने भी विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर रोष जाहिर किया।
खाताखेड़ी में आयोजित विद्युत मैत्री शिविर में क्षेत्र का निवासी हैदर अपना बकाया बिल जमा कराने के लिए पहुंचा। उसने फरवरी काबकाया बिल जमा करने के लिए कहा। आरोप है कि अधिकारियों ने उसका बिल जमा कराने से इंकार कर दिया और उससे पिछला बकाया चुकाने के लिए कहा। इस पर अधिकारियों की उसके साथ काफी नोकझोंक हुई। उसने शिविर में हंगामा शुरू कर दिया। इस कारण शिविर की व्यवस्था बिगड़ की। अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक हैदर शिविर से जा चुका था। पुलिस ने पीछा कर हैदर को रास्ते में पकड़ लिया।
हैदर ने आरोप लगाया कि उसके पिता के नाम से एक लघु इकाई का कनेक्शन था। उसका थोड़ा सा बकाया रह गया था। इस पर निगम के अधिकारियों ने उसका कनेक्शन काट दिया। उसकी फैक्ट्री बंद पड़ी है। विद्युत निगम ने उस पर पेनल्टी पर पेनल्टी लगा दी और बिल 4.78 लाख रुपये कर दिया। इतनी बड़ी धनराशि वह जमा कर पाने में असमर्थ है। इसलिए वह फिलहाल फरवरी का बिल जमा कराने के लिए आया था। लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी पुराना बकाया पहले जमा किए जाने की मांग कर रहे हैं। उसका बिल काफी बढ़ाकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधर, अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि हैदर की फैक्ट्री पर लगभग तीन माह पूर्व बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इस कारण उसका कनेक्शन काट दिया गया था। उसकी पेनल्टी बिल में लगाकर भेजी गई थी। लेकिन हैदर ने शिविर में हंगामा कर दिया।
--
विद्युत कर्मियों पर मीटर खराब बताकर उत्पीड़न का आरोप
सहारनपुर। शिविर से एक टीम खराब विद्युत मीटरों की जांच के लिए भी भेजी गईं। टीम पुराना चिलकाना अड्डा में चेकिंग कर रही थी तो लोगों ने हंगामा कर दिया। उपभोक्ता गौरव ने आरोप लगाया कि मीटर रीडर लगातार उनका बिल दे रहा है और समय से बिल भी जमा कर रहे हैं। लेकिन बुधवार को आई टीम ने उनका मीटर खराब बता दिया। पहले तो उनसे पांच हजार रुपये की मांग की। जब उसने अपने भाई के आने तक इंतजार करने को कहा तो कर्मचारी भड़क उठे। उन्होंने मीटर को उतार लिया और पेनल्टी लगा दी। यही नहीं हिमांशु, आनंद सिंह, सोनू सैनी, गणेश, भोला नाथ, विकास ने भी कर्मचारियों पर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
---
शिविर में 223 नए कनेक्शन दिए
सहारनपुर। शिविर में 18 टीमें बनाकर चेकिंग एवं वसूली की कार्रवाई कराई गई। इसमें 410 उपभोक्ताओं पर 40.10 लाख रुपये के बकाया में से 241 उपभोक्ताओं से 23.62 लाख रुपये की वसूली की गई। टीमों ने 170 कनेक्शन काटे, जबकि 223 नए कनेक्शन दिए। इस दौरान 77 खराब मीटर बदले गए।