{"_id":"5a9d8f8c4f1c1b013e8b54f8","slug":"131520275340-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानें निलंबित और तीन की प्रतिभूति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानें निलंबित और तीन की प्रतिभूति जब्त
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय ने तीन उचित दर के विक्रेताओं की दुकानों को निलंबित और अन्य तीन की प्रतिभूति रकम को जब्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रॉक्सी से अधिक वितरण करने वाले सभी उचित दर विक्रेताओं को चिह्नित कर दंडित किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद के नगरीय क्षेत्र के सभी उचित दर के विक्रेताओं को ईपीओएस मशीनों के माध्यम से वितरण के शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए गए थे। समीक्षा के दौरान तहसील नकुड़ के नगरीय क्षेत्र के उचित दर के विक्रेता संजय कुमार एवं नगर गंगोह के विक्रेता गुलशेर व सपना देवी के द्वारा प्रॉक्सी से अधिक वितरण पाया गया। उनके द्वारा वितरण संबंधी अन्य अभिलेख नहीं देने के कारण डीएम ने तत्काल प्रभाव से उचित दर विक्रेताओं की दुकानों को निलंबित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र नकुड़ के उचित दर विक्रेता राजवीर, पूरण चंद और कलावती को कठोर चेतावनी देते हुए उनकी प्रतिभूति की धनराशि एक हजार रुपये जब्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि प्रॉक्सी से अधिक वितरण करने वाले उचित दर के दुकानदारों को चिह्नित कर दंडित किया जाएगा।