{"_id":"5a9451984f1c1bb5568b619f","slug":"131519669656-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भाव से होली मनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भाव से होली मनाने की अपील
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील
नागल (सहारनपुर)। होली पर्व को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीएम रामविलास यादव एवं सीओ सिद्धार्थ सिंह ने कस्बे सहित देहात से आए जिम्मेदार लोगों से होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाकर रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने अपील की।
उन्होंने कहा कि सभी मिलजुलकर होली मनाएं और खुराफाती तत्वों पर नजर रखें। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें ताकि समय रहते उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार पर नशे से बचें और लोगों को भी समझाएं। जबरन किसी के ऊपर रंग न डालें।
बैठक में थाना प्रभारी छोटे सिंह, एस आई मुकेश कुमार, इंद्रपाल सिंह, अय्यूब अली, आशवीर शर्मा, राजबीर, लोकेश राणा, निन्हा प्रधान, सुरेश राणा, फुरकान अली, जयपाल, चौधरी राजकुमार, कुशलपाल राणा, कपिल डाबर, चौधरी सुभाष, स्वराज सिंह, रणवीर सिंह, शहनवाज, कुलवंत वालिया, अनिल आदि उपस्थित रहे।