{"_id":"5a9451714f1c1bca798bbeaf","slug":"131519669617-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा से मनाया मां दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा से मनाया मां दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा से मनाया मां दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस
गंगोह (सहारनपुर)। कंकराली परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। जनकल्याण यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर में प्रात: प्रबंधक पंडित किशोर शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच माता को स्नान कराया। मधु बाला एवं नेहा शर्मा ने माता का श्रृंगार किया। सुभाष चंद द्वारा धर्म ध्वजा पूजन कराया गया। इसके उपरांत जन कल्याण यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। यज्ञ के यजमान किशोर शर्मा एवं मधु बाला शर्मा रहे। पंडित रोहित शर्मा ने यज्ञ सम्पन्न कराया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें वरुण शर्मा, डॉ. नरेंद्र, जोगेंद्र, निकुंज, बेबी, राजन, जीतू, विकास, शैफाली आदि मौजूद रहे।