फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदली यातायात व्यवस्था ने शहर को बना डाला जाम नगर

बदली यातायात व्यवस्था ने शहर को बना डाला जाम नगर

Thu, 15 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बदली यातायात व्यवस्था ने शहर को बना डाला जाम नगर
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी बनने का सपना देख रहे सहारनपुर की यातायात व्यवस्था चौपट होती जा रही है। यातायात पुलिस ने व्यवस्था सुधारने के लिए वन-वे व्यवस्था बनाई, लेकिन इससे शहर में व्यवस्था सुधरने के बजाय बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन

सहारनपुर की यातायात व्यवस्था को बनाने के बजाय पुलिस अधिकारी नित नए प्रयोग करने में लगे हुए हैं। कचहरी पुल से दिल्ली रोड पर अभी तक जाम नहीं लगता था। अब शहर के घंटाघर, नेहरू मार्केट, बाजोरिया रोड, अस्पताल पुल, दाल मंडी पुल, सब्जी मंडी पुल, शहीद गंज बाजार, मोर गंज बाजार समेत अनेक स्थानों पर जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। अधिकारियों ने जाम के स्थानों पर कोई व्यवस्था करने की बजाय कोर्ट रोड पर प्रयोग के तौर पर वन-वे व्यवस्था कर डाली। इस वन-वे व्यवस्था ने कभी जाम न लगने वाले कोर्ट रोड को भी जाम रोड बना दिया। जैन कॉलेज रोड से आने वाले वाहनों को सीधे आने की बजाय दिल्ली रोड पर मोड़ दिया गया। दिल्ली रोड से आवास विकास की ओर आने वाले लोगों को बेवजह ही कचहरी तिराहा तक पहुंचना पड़ रहा है वहां से वापस वाहन को मोड़ने में ही जाम लग रहा है। यही स्थिति इधर भी हो रही है। सिविल लाइन चौकी के सामने से सड़क बंद कर दिए जाने के चलते आवास विकास की ओर से कोर्ट रोड पर जाने वाले वाहनों को वापस दिल्ली रोड की ओर जाना पड़ रहा है। जिन्हें सब्जी मंडी के सामने से यू टर्न लेना पड़ता है। हाईवे पर वाहनों के यू टर्न लेते ही वहां जाम लग रहा है। वहां पर जाम को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है और न ही यू टर्न के लिए ही कोई व्यवस्था की गई है। जिससे यहां की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।
विज्ञापन

इससे भी अधिक बुरा हाल सदर कोतवाली के सामने हकीकत नगर चौक की हो गई है। वहां पर बेरिकेडिंग लगा दी गई है। वाहनों को हकीकत नगर की ओर से अस्पताल पुल की ओर जाने में दिक्कत हो रही है। वाहन को मोड़ते ही जाम लग रहा है। पिछले तीन माह से यहां लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक की समीक्षा कर ठीक की जाएगी व्यवस्था
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ स्थानों पर वन-वे व्यवस्था की गई थी। जहां ट्रैफिक बंद किया गया है, वहां अब जाम की समस्या नहीं रही है। लेकिन आगे से वाहनों के मुड़ने के समय कुछ दिक्कत हो रही है। एसएसपी से यातायात व्यवस्था के संबंध में बैठक कर समीक्षा की जाएगी और जाम लगने से रोकने के लिए प्रयास किया जाएगा।
विनीत भटनागर, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed