{"_id":"5a81dcd64f1c1bb2208b8bd5","slug":"131518460118-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पूरा हो जाएगा ढमोला अतिक्रमण का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पूरा हो जाएगा ढमोला अतिक्रमण का सत्यापन
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ढमोला नदी के अतिक्रमण का सत्यापन कार्य आज पूरा होने की उम्मीद है। राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध चिह्निकरण का कार्य किया जा रहा है। सोमवार तक केवल 7-8 गाटों का सत्यापन होना बाकी था। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौँपी जाएगी।
ढमोला नदी को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी पीके पांडे के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने कमान संभाल रखी है। उन्होंने राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम बनाकर ढमोला नदी में अतिक्रमण को चिह्नित करने का काम सौंप रखा है। सोमवार को उनके द्वारा की गई समीक्षा में ज्ञात हुआ कि अभी 7-8 गाटों का सत्यापन कार्य बचा हुआ है। जिसे मंगलवार को पूरा कर लिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि अतिक्रमण का सत्यापन कार्य अंतिम चरण में है। मंगलवार तक इसे पूरा कर पूरी रिपोर्ट तलब की गई है। इसके बाद बैठक कर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुुरू किया जाएगा।