{"_id":"5a36b2754f1c1b96368b5215","slug":"131513534069-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी/बड़गांव। प्राथमिक विद्यालय में मूल साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक सैय्यद मो. आजम ने कहा कि सरकार की नीति निरक्षरों को साक्षर बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। साथ ही माता पिता साक्षर होने से बच्चों में भी अच्छे संस्कार आते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दो ग्राम पंचायत गागलहेड़ी और दिनारपुर के 70 लोगों ने साक्षरता परीक्षा दी। इस अवसर पर अंजू रानी, साधना यादव, सन्नी कुमार, विनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
वहीं, बड़गांव के नूनाबड़ी प्राथमिक विद्यालय में भी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित परीक्षा में 29 महिलाओं और 17 पुरुषों ने हिस्सा लिया। प्रेरक अब्दुल रहमान और अमीना बेगम ने बताया कि भारत के साक्षरता मिशन योजना के तहत परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाध्यापक चांद बीबी, मेघा, अर्चना, राहुल, राजबीर सहित काफी लोग मौजूद रहे।