{"_id":"5a32c67d4f1c1bc1678c198c","slug":"131513277053-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइंग प्रतियोगिता के लिए वाणी शर्मा, वार्षिकोत्सव के लिए स्टॉफ सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइंग प्रतियोगिता के लिए वाणी शर्मा, वार्षिकोत्सव के लिए स्टॉफ सम्मानित
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मेपल्स एकेडमी में बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली में ड्राइंग प्रतियोगिता में विजयी रही वाणी शर्मा और संस्था में आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए स्टॉफ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
24 नवंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में हुए 37वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली संस्था की कक्षा आठ की छात्रा वाणी शर्मा को आयोजित समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पूर्व में संस्था के वार्षिकोत्सव मेपल्स उत्सव जज्जा-2 की सफलता के लिए विद्यालय के समस्त स्टॉफ को अथक परिश्रम और प्रशंसनीय प्रयास के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शायर डॉ. नवाज देवबंदी और समाजसेवी श्याम कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप ने मेपल्स को उत्कृष्ट स्कूल बताते हुए इसके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि मेहनत और लगन के साथ शिक्षा हासिल करें ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी क्षेत्र में असफलता का सामना न करना पड़े। प्रधानाचार्य डीके धीमान ने कहा कि उसका प्रयास है कि मेपल्स एकेडमी इसी भांति शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान पर कायम रहते हुए नगर में नये कीर्तिमान स्थापित करें। इस मौके पर विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।