{"_id":"5a30237e4f1c1b87698c13d1","slug":"131513104254-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन रुशदा बेगम सहित 25 सभासदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन रुशदा बेगम सहित 25 सभासदों ने ली शपथ
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरमैन रुशदा बेगम सहित 25 सभासदों ने ली शपथ
गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन रुशदा बेगम एवं 25 वार्ड सभासदों को समारोह आयोजित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। निर्वाचित अध्यक्ष ने बोर्ड के सहयोग से बिना भेदभाव के नगर का विकास कराने का संकल्प दोहराया।
मंगलवार को नवनिर्वाचित चेयरमैन रूशदा बेगम, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद एवं कांग्रेसी सभासद समर्थकों के साथ सहारनपुर मार्ग स्थित बालाजी गार्डन में आयोजित समारोह में पहुंचे। सत्ता पक्ष जहां ढोल-ढमाकों के साथ शपथ ग्रहण करने पहुंचा वही विपक्षी सभासद शांति के साथ समारोह स्थल पहुंचे। वहां एसडीएम अमित आसेरी द्वारा चेयरमैन रूशदा बेगम एवं सभासदों नोमान मसूद, मंजू, विकास, सुमेरचंद, नीरज अग्रवाल, उषा गर्ग, शारिक अंसारी, जीशान, दीपांशु गोयल, शाजिया मसूद, रुबीना, बानो, गफूरन, फरहा, आशीष गर्ग, हमीद, दानिश कुरैशी, भूरी, राशिद, बबीता, अमीना, शहनाज, वसीम, इमरान एवं रफाकत को शपथ ग्रहण कराई गई। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, बेहट विधायक नरेश सैनी और पूर्व विधायक डा. सुशील चौधरी ने कहा कि विगत कार्यकाल में हुए बेहतर कार्यों के कारण ही जनता ने एक बार फिर से कांग्रेस पर विश्वास जताकर नगर की बागडोर सौंपी है। हाफिज हनीफ, डा. राकेश गर्ग आदि ने भी संबोधित किया। समर्थकों ने चेयरमैन रूशदा बेगम और नोमान मसूद का फूलमालाओं से स्वागत किया। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन लाला कांता प्रसाद और संचालन कश्यप कुमार फौजी ने किया। हमजा मसूद, संदीप चौधरी, उमर मसूद, सिम्मी टेबक, सुशीला जितेंद्र सैनी, इरफान अलीम कुरैशी, सैयद सलमान, हाजी इरशाद रब्बानी, हिदायत करीम अंसारी, कासिफ कुद्दुसी, डॉ. वीर सिंह भावुक, रमेश चंद गर्ग, सुहैल खान, जिशान मसूद, पहल सिंह सैनी, बलबीर सिंह तोमर, शाहनवाज आदि रहे। सीओ और कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।