फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विद्युत दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के विरोध में सपाइयों ने धरना दिया

विद्युत दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के विरोध में सपाइयों ने धरना दिया

Fri, 08 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
विद्युत दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के विरोध में सपाइयों ने धरना दिया
विद्युत दरों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी के विरोध में सपाइयों ने धरना दिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। विद्युत निगम द्वारा बिजली की दरों की जाने वाली प्रस्तावित बढ़ोत्तरी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर राज्यपाल रामनाईक के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव परिणाम के तुरंत बाद की गई यह घोषणा प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।

बृहस्पतिवार को हकीकत नगर धरनास्थल पर आयोजित धरने पर नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों के तुरंत बाद बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की घोषणा प्रदेश की जनता के विश्वास के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम ने लाइन लॉस को समाप्त करने की बजाए इसका बोझ जनता पर डालने का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 8 महीने में कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि जनता अपने शोषण का मुंह तोड़ जवाब देगी। वरिष्ठ नेता चौधरी राजपाल सिंह फंदपुरी और आजम शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। सपाइयों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को सौंपा। जिला प्रवक्ता फैसल सलमानी, अब्दुल गफूर, दिलशाद पंवार, मांगेराम कश्यप, कंवरपाल राठी, सुदेश गुर्जर, सलीम अख्तर, महजबीं खान, उदयवीर कश्यप, राजकुमार प्रधान, नवाब चौधरी, नागेंद्र राणा, राम आशीष यादव, अच्छन यादव, राजीव अग्रपाल, नागेंद्र राणा, अभिषेक टिंकू, अनुज गुप्ता, अंकुश चौधरी, फहाद सलीम, इसरार चौधरी, नदीम कुरैशी आदि ने भी विचार रखे। विपिन कुमार, ईश्वरपाल, अमित सैनी, मेहताब अली, हिना सिद्दीकी, फिरदौस, शाहनजर, सईद मंसूरी, मोनू राणा, राव गुलफाम, राव अनीस प्रधान, विनोद कुमार, विपिन कश्यप, साजिद अली, गौरव शर्मा, अनुराग मलिक, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed