फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा नेताओं ने प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष अधिकारियों की शिकायत की

भाजपा नेताओं ने प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष अधिकारियों की शिकायत की

Thu, 23 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष अधिकारियों की शिकायत की
देवबंद (सहारनपुर)। निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को देवबंद पहुंचे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के समक्ष भाजपा नेताओं और संघ कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह के आवास पर स्थानीय भाजपा नेताओं और संघ के लोगों से चुनाव संबंधी फीड बैक लिया। बैठक उपरांत सुनील बंसल जैसे ही बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं ने देवबंद से लेकर सहारनपुर तक के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि जब भी जब भी लोगों की समस्याओं के संबंध में अधिकारियों के पास जाते हैं तो उनकी बात तक नहीं सुनी जाती है। जबकि विपक्षी दलों के नेताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। आरोप लगाया की भाजपा समर्थकों के साथ अधिकारी अभद्रता तक करते हैं। ऐसी स्थिति में कार्य करना बेहद मुश्किल है। कार्यकर्ताओं की टिस पर सुनील बंसल ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं, भाजपा के नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा और बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने चुनाव संबंधी बैठक कर कुछ दिशा निर्देश दिए हैें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्या को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed