{"_id":"59fa1be44f1c1bd0538ba98f","slug":"131509563364-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी पर गिरी गाज
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाने वाले सफाई कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीपीआरओ ने निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर मिले एक ओर सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव रूपड़ी गुर्जर का औचक निरीक्षण किया गया। गांव में तैनात सफाई कर्मचारी रईस ड्यूटी से गायब मिला। गांव और स्कूल में गंदगी पाई गई। ग्रामीणों ने डीपीआरओ को जानकारी दी कि सफाई कर्मचारी सप्ताह में एक से दो दिन ही ड्यूटी पर आता है। अन्य दिनों में वह शहर में ई-रिक्शा चलाता है। लापरवाही बरतने पर सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी रामपुर मनिहारान को नामित किया गया है। बता दें कि लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ आठ सफाई कर्मचारियों को दो सप्ताह में निलंबित कर चुके हैं।