{"_id":"59f623854f1c1b79548b9e69","slug":"131509303173-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन पूर्व फरार युवक-युवती मुरादाबाद से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन पूर्व फरार युवक-युवती मुरादाबाद से बरामद
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व गई युवती और युवक मुरादाबाद से बरामद
देवबंद (सहारनपुर)। दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ गई युवती को पुलिस ने मुरादाबाद से बरामद कर लिया है। कोतवाली में पुलिस युवक-युवती से पूछताछ कर रही है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने दूसरे संप्रदाय के युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया था। मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने के कारण पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इस मामले को लेकर भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक के घर पर हंगामा भी किया था। लेकिन अधिकारियों के हस्तक्षेप के कारण मामला किसी तरह शांत हुआ था। पुलिस ने शनिवार को सर्विलांस की मदद से युवक-युवती को मुरादाबाद से बरामद कर लिया। जानकारी मिलते ही रात में भाजपा व हिंदू संगठनों के नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर अगली कार्रवाई की जाएगी। जबकि हिंदू संगठनों के लोग युवती को उसके परिवार को सौंपने की मांग कर रहे हैं।