फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाह 27 कर्मियों केविरूद्ध रिपोर्ट दर्ज होगी-डीएम

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाह 27 कर्मियों केविरूद्ध रिपोर्ट दर्ज होगी-डीएम

Mon, 25 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाह 27 कर्मियों केविरूद्ध रिपोर्ट दर्ज होगी-डीएम
लापरवाह 27 कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होगी: डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। डीएम ने कहा कि नगर निगम की मतदाता सूची में सहयोग नहीं करने वाले 27 सुपरवाइजर/ बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। वोटर लिस्ट बनाने में लापरवाही बरतने वाले अन्य सुपरवाइजरों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वे करें ताकि कोई व्यक्ति छूटे नहीं। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गयी तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
रविवार को डीएम पीके पांडेय ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लगातार आदेश दिए जाने के बाद भी कुछ लापरवाह सुपरवाइजर एवं बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण का कार्य नहीं कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जो परिसीमन दिया गया है, उसके अनुसार कोई गली, मोहल्ला व कालोनी नहीं छूटनी चाहिए। अगर एक हफ्ते के अंदर सूची तैयार नही की गई तो सुपरवाइजर व बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इसके लिए रैंडम चेकिंग करने के लिए पूरे जनपद को चार भागो में बांटा जाएगा। जिलाधिकारी ने नगर निगम सहारनपुर की मतदाता सूची में वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर जाकर गणना/सर्वे कार्य करने हेतु तैनात किये गये बीएलओ के खिलाफ निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने और लापरवाही बरतने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे कहा कि नगर निगम का चुनाव माह नवंबर में होना है। एक हफ्ते के अंदर अपना काम सुनिश्चित करें। अब अंतिम अवसर के बाद जो भी लापरवाह कर्मी होगा उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने सुपरवाइजर एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र का वाट्स एप ग्रुप बनाये जिससे कार्य करने में कोई असुविधा न हो। कहा कि सही वोटर का नाम काटने तथा गलत जोड़ने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। प्रगति से तत्काल उप जिलाधिकारी सहारनपुर एवं उनको अवगत कराया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, एसडीएम सदर संगीता, तहसीलदार और संबंथधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ होगी एफआईआर
राजेंद्र सिंह प्रेरक सहजवा, रविंद्र कुमार प्रेरक लंढौरा गुर्जर, रीना सहायक अध्यापक टपरीकलां, प्राची सहायक अध्यापक छिदबना, ब्रहमपाल सिंह सहायक अध्यापक, राजेश्वरी सहायक अध्यापक टपरी खुर्द, गुल जमालो कमेला कालोनी, कमलेश खाताखेड़ी, विनीता हलाहीपुरा, स्वीटी हलालपुर, रमा हलालपुर, मीनाक्षी मदनपुरी, नीरु मोहम्म्दपुर माफी, फराह दीबा कुतुबशेर, निशात अंजुम सहायक अध्यापक पटनी, बबीता सहायक अध्यापक सुल्तानपुर, फरीदा तबस्सुम सहायक अध्यापक सुलतानपुर, ब्रिजेश कुमारी सहायक अध्यापक गोरधनपुर ढुलानी तथा सुपरवाइजर दीपक वर्मा लिपिक नगर निगम-वार्ड-1, एमपी सिंह अवर अभियंता सिंचाई निर्माण खंड वार्ड-2, ललित कुमार सहायक विकास अधिकारी वार्ड 27, कुलदीप कुमार सहायक अध्यापक सतयुग आश्रम इंटर कालेज वार्ड 32, सुधीर कुमार अवर अभियंता वार्ड 53, विकास शर्मा टीसी नगर निगम वार्ड 56 तथा अपार गुप्ता लिपिक नगर निगम वार्ड 68 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed