फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिकायतों के निस्तारण में पिछडने वाले विभागों को नोटिस

शिकायतों के निस्तारण में पिछडने वाले विभागों को नोटिस

Sat, 23 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में पिछडने वाले विभागों को नोटिस
सहारनपुर। शिकायतों के लिए भाजपा सरकार द्वारा बनाया गया महत्वाकांक्षी जनसुनवाई पोर्टल भी अधिकारियों की कोताही की भेंट चढ़ने लगा है। जिले में कई विभाग आईजीआरएस के तहत दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण में पिछड़े हुए हैं। इनमें नगर निगम सबसे अव्वल है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार बनने के बाद आम आदमी की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक जनसुनवाई पोर्टल, आईजीआरएस बनाया था। इस पोर्टल की निगरानी सीएम या उनके द्वारा नामित मंत्री करते हैं। प्रदेश के सभी जिलाधिकारी जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराते हैं। शासन की प्राथमिकता में होने के बावजूद कुछ विभाग समस्याओं के निस्तारण में पिछड़ रहे हैं। इसको लेकर डीएम ने कुछ दिन पहले संबंधित विभागों को पत्र लिखकर शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, मामला जस का तस रहा। अब नगर निगम, बिजली, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मंडी के जनसमस्याओं के निस्तारण करने में पिछड़ने वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी पीके पांडे ने पत्र भेजा है। डीएम ने इन अधिकारियों को एक सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed