फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बच्चों में डालनी चाहिए स्वच्छता की प्रवृति- मंडलायुक्त्

बच्चों में डालनी चाहिए स्वच्छता की प्रवृति- मंडलायुक्त्

Mon, 18 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बच्चों में डालनी चाहिए स्वच्छता की प्रवृति- मंडलायुक्त्
सहारनपुर । मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही स्वच्छ रहने की प्रवृत्ति डालनी चाहिए। घर में जहां माता-पिता का स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का दायित्व है, वहीं स्कूल में यह जिम्मेदारी शिक्षक की है। शिक्षक का दायित्व है कि वो बच्चों में ऐसी संस्कारवान शिक्षा दे, जिससे हमारे स्कूलों से पढ़कर निकलने वाले बच्चे देश व प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे सके। रविवार को मंडलायुक्त ने गोद लिये गांव मल्हीपुर में जायट्स ग्रुप द्वारा प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि जब हमारी नींव मजबूत होगी तो हर स्थिति से निपटने में हमें सहजता होगी। उन्होंने कहा कि जहां विद्यालयों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, वही उनके स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दूरस्थ के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय, ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम बना कर उसका सफल संचालन करें। मुख्य अतिथि राधिका अग्रवाल ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजनों से आपसी मेल भाव व सामाजिक सद्भाव बढ़ता है। नेत्र चिकित्सक डॉ. अनंत अग्रवाल ने सहयोगी चिकित्सकों के साथ जूनियर हाई स्कूल के लगभग 150 तथा प्राइमरी के 40 बच्चों के नेत्र का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान जिन बच्चों की आंखें कमजोर थी उन्हें चश्मे एवं दवाईयां भी उपलब्ध कराई गयी। जॉयट्स ग्रुप के अध्यक्ष वीके जैन ने प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल के छात्र/छात्राओं को बैंच उपलब्ध कराई। संजय जैन, अजय गर्ग, रमन मक्कड़, कुलभूषण, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कमलेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed