{"_id":"59b43c804f1c1bfa7f8b5844","slug":"131504984192-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवधोई निगरानी समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवधोई निगरानी समिति की बैठक
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा है कि पांवधोई नदी में कूड़ा डालने वाले और जालियों के सहारे अपना सामान रखकर उन्हें नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
उन्होंने लोगों से शहर और उसके बीच से होकर बहने वाली नदी को साफ रखने का आह्वान किया। बाबा लाल दास रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पांवधोई निगरानी समिति के सदस्यों और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि नदी की सफाई के लिए जिला प्रशासन 15 सितंबर से अभियान शुरू करने जा रहा है, लेकिन नदी तब तक साफ नहीं होगी जब तक शहर के लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा। उन्होंने लोगों से 11 सितंबर को पांवधोई स्वच्छता जागरूकता रैली में शामिल होने की अपील की।
नगरायुक्त गौरव वर्मा ने लोगों का आह्वान किया कि वे नदी में कूड़ा कचरा तथा अपने घरों के सीवरेज न डाले। डॉ. कुदसिया अंजुम, अखिलेश मित्तल, नीना धींगड़ा, भूरा सिंह प्रजापति, मौलवी फरीद, जयनाथ शर्मा, मुकुंद मनोहर गोयल आदि ने भी विचार रखे। डॉ.एसके उपाध्याय, एसी पपनेजा, अल्पना तलवार, वीना बजाज, डॉ. पीके शर्मा, कुलभूषण जैन, त्रिलोक चंद गुप्ता, ऋषिपाल, सुनील गुप्ता, सुशांत सिंघल, पंकज बंसल आदि रहे। संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।