फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली भव्य जलकलश यात्रा

अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली भव्य जलकलश यात्रा

Wed, 06 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली भव्य जलकलश यात्रा
अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली जलकलश यात्रा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज की ओर से भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें जैन समाज के बच्चों ने इंद्रों का रुप धाराण कर नगर भ्रमण किया। इसके बाद मंदिर पहुंचकर श्रीजी का सहस्त्र कलशों से अभिषेक किया। इस दौरान भगवान वासुपूज्य जी का निर्वाण महोत्सव भी मनाया गया।
मंगलवार को पर्वाधिराज पर्यूषण के अंतिम दिन अनंत चर्तुदशी पर्व धूमधाम से मनाया गया। भव्य जलकलश यात्रा भगवान श्री पार्श्वनाथ दिगबंर जैन मंदिर सरागवाड़ा से यात्रा प्रारंभ हुई। इसमें समाज के बच्चों ने इंद्रो का रुप धारण कर नगर परिक्रमा कर भगवान के जयकारे लगाते अंहिसा का संदेश दिया। यात्रा श्री दिगबंर जैन मंदिर बाहरा, श्री दिगबंर जैन मंदिर कानूनगोयान, जनकपुरी, हनुमान चौक, मेन बाजार, एमबीडी चौक से होते हुए भगवान पार्श्वनाथ दिगबंर जैन मंदिर नेचलगढ़ में पहुंची जहां पर इंद्र बने बच्चों ने अपनी लुटिया में जल भरकर श्रीजी का अभिषेक किया। इसके उपरांत यात्रा इन्हीं मार्गों से होते हुए मंदिर जी सरागवाड़ा में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

विनय जैन शास्त्री एवं पंडित धरणेंद्र कुमार जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं को अनंत चतुर्दशी का महत्व समझाया। बैंडबाजों की धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया। साथ ही समाज ने श्री 1008 भगवान वासुपूज्य जी के निर्वाण महोत्सव पर निर्वाण लाडू अर्पित कर प्रभु का गुणगान किया। शोभायात्रा में रीता जैन, रजत जैन, सतीश जैन, आकाश जैन, अजय जैन, मुकेश जैन, मोना जैन, रुचि जैन, बबीता जैन, अर्चना जैन, नेहा जैन, शिल्पी जैन, उत्सव जैन, प्राची जैन, नीतू जैन, प्रदीप जैन, संदीप जैन, अतुल जैन, विकास जैन, रेनू जैन, राजीव जैन, अजय जैन, सुमन जैन, पूनम जैन, संध्या जैन, संगीता जैन, प्रवीन जैन, सुरेश जैन, चंदन जैन, संजोली जैन, नितिका जैन, पायल जैन, पारुल जैन, अंकित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed