{"_id":"59a0770c4f1c1b393a8b499b","slug":"131503688460-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन को पुनर्जीवित करने को जनसहभागिता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन को पुनर्जीवित करने को जनसहभागिता जरूरी
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि हिंडन को प्रदूषण मुक्त कर फिर से जीवनदायिनी बनाने के लिए सरकार के साथ ही ग्रामीणों को भी भागीरथ प्रयास करने होंगे। बिना जनसहभागिता के यह पुनीत कार्य संपन्न नहीं हो सकता है।
दीपक अग्रवाल शुक्रवार को पास के गांव इब्राहिमपुर में केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्रालय द्वारा संचालित हिंडन वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाने के लिए पहुंचे थे। यहां एक हजार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान प्राथमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि मृत प्राय: हिंडन को पुन: जीवन देने के लिए ग्रामीण अपने बच्चों के जन्मदिन, शादी की साल गिरह और अन्य मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने बच्चों को धन और अन्य संपत्ति विरासत में देने के बजाए स्वच्छ पर्यावरण देने का काम करें तो आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी ऋणी रहेंगी। इस मौके पर एसडीएम बेहट वैभव शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी विजय कुमार, शिवालिक आर बालाचंद्रन, वन क्षेत्राधिकारी मुहम्मद गुलफाम, तहसीलदार योगेंद्र सिंह, बीडीओ राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।