{"_id":"5988b9284f1c1b4f618b45a2","slug":"131502132520-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखियां बांधने भाईयों के घर पहुंची बहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखियां बांधने भाईयों के घर पहुंची बहने
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखियां बांधने भाईयों के घर पहुंची बहने
देवबंद(सहारनपुर)। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखियां बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया। भाईयों ने भी उपहार स्वरूप बहनों को तोहफे आदि भेंट किए।
रक्षाबंधन की तैयारी में वैसे तो बहने कई दिनों से जुटी हुई थी, लेकिन सोमवार को सुबह से ही युवतियां अपने भाईयों के माथे पर तिलक कर उनकी कलाईयों में रक्षा सूत्र बांधने में जुट गई। बहने राखियां बांधने के लिए भाईयों के घर पहुंची और जिन बहनों के भाई नहीं थे उन्होंने मुंह बोले अथवा चचेरे भाई को राखी बांध उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया। राखियां और मिठाई की दुकानों पर सुबह से शाम तक खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ दिखाई पड़ी। वहीं, सड़कों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। आलम यह था कि बसों और ट्रेनों के अलावा डग्गामार वाहनों में भी लोग खचाखच भरे नजर आए।