{"_id":"59861aec4f1c1b045f8b482a","slug":"131501960940-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डों पर मिलेगी वाई-फाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डों पर मिलेगी वाई-फाई की सुविधा
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर के बस अड्डे शीघ्र ही वाई-फाई सुविधा से लैस होंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। संभवत: अगस्त के ही महीने में यात्रियों के लिए यह मुफ्त सेवा शुरू कर दी जाएगी। अकेले शहर के दोनों बस अड्डों पर प्रतिदिन अलग-अलग राज्यों के हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। यानी प्रतिदिन हजारों यात्री इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेश के 63 बस अड्डों पर यह सेवा शुरू करने जा रहा है। सहारनपुर उन जिलों में शामिल है, जहां यह सेवा सबसे पहले दी जानी है। राजधान लखनऊ के दो बस अड्डों पर यह सेवा शुरू भी कर दी गई है। कुल 150 बस अड्डों पर सेवा शुरू की जाएगी, मगर पहले चरण में 63 बस अड्डों को लिया गया है। सहारनपुर के अलावा जिन अन्य जिलों में सेवा शुरू की जानी है उनमें मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, बरेली, कानपुर, झांसी, इलाहाबाद, फैजाबाद और वाराणसी जिले शामिल हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने बताया कि बस अड्डे पर डिवाइस लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही वाई-फाई सेवा शुरू कर दी जाएगी।