{"_id":"59612c0a4f1c1ba05b8b4679","slug":"131499540490-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला बीमारी से युवती की मौत का निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला बीमारी से युवती की मौत का निकाला
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बेटी की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस
देवबंद (बागपत)। साखन कलां गांव में मां-बेटी की हत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस गांव पहुंची जहां मामला बीमारी के चलते एक युवती की मौत का निकला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। बाद में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि साखन कलां गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस की दो गाड़ियां गांव पहुंची और पूछताछ शुरू की। कुछ ही देर बाद यह साफ हो गया कि मां बेटी की हत्या नहीं बल्कि बीमारी के चलते एक युवती की मौत हो गई, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। पुलिस ने उक्त युवती के घर जाकर उसके परिजनों से पूछताछ की। जहां पता चला कि पिछले कई दिनों से युवती पीलिया की बीमारी से जूझ रही थी। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
उधर, जटौल गांव निवासी शिवकुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में पड़ोसी विजय कुमार और बंटी पर अकारण गाली गलौज करने एवं विरोध करने पर उसे और पत्नी को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिवकुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।