{"_id":"5dbf2abb8ebc3e93af0f72f1","slug":"13-people-injured-in-clashes-in-sawantkhedi-saharanpur-news-mrt4516417160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांवतखेड़ी में हुए संघर्ष में 13 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांवतखेड़ी में हुए संघर्ष में 13 लोग हुए घायल
विज्ञापन
बड़गांव। गांव सांवतखेड़ी में शनिवार रात चौपाल बंटवारे का लेकर खूनी संघर्ष में युवक सागर की मौत से गांव में दहशत और गम का माहौल है। रात में ही डीएम, एसएसपी एवं एसपी देहात ने वारदात स्थल पहुंचकर मौके का जायजा लिया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रविवार को डीआईजी भी मृतक के घर पहुंचे। उधर, चौपाल बंटवारे के लेकर हुए संघर्ष में दूसरे पक्ष के भी सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी तक दूसरे पक्ष की ओर से थाने पर कोई तहरीर नहीं आई है।
शनिवार रात गांव सावंतखेड़ी में चौपाल बंटवारे को लेकर ओमबीर पुत्र ज्ञान एवं ऋषिपाल पुत्र विक्रम सिंह के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के करीब 13 लोग घायल हो गए थे। एक पक्ष से ओमबीर एवं उसके पुत्र सागर, आनंद तथा एक साल का पौत्र सहदेव और दीपक पुत्र नत्थू, संजय पुत्र प्रहलाद, अक्षय पुत्र योगेश गोली लगने से घायल हुए, जबकि ओमवीर के पुत्र सागर की मौत हो गई थी। घायलों को सहारनपुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल ओमवीर एवं दीपक को चिकित्सकों ने मेरठ तथा अक्षय को हायर सेंटर चंडीगढ़ रेफर किया है। इस संघर्ष में ऋषिपाल पक्ष के संजीव, ऋषिपाल, नरेंद्र पुत्र विक्रम, मंजू पत्नी संदीप, विक्की, गौरव पुत्र ओमपाल एवं अंजू पुत्री ओमपाल भी घायल बताए जा रहे हैं। संघर्ष में सागर की मौत घटना के बाद से गांव में दुख एवं दहशत का माहौल बना हुआ है। रात में ही डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने गांव में पहुंचकर मौका ए वारदात का मुआयना किया। पुलिस ने ऋषिपाल पक्ष की सात महिलाओं को हिरासत में लिया है। रविवार सुबह डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने भी गांव पहुंचकर विवादित स्थल का मुआयना कर मामले की जानकारी ली। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, रामपुर विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिला महामंत्री अजीत राणा ने गांव पहुंचकर मृतक एवं घायलों के परिजनों को सांत्वना दी।