फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   13 farmers of the district will be involved in distribution of share certificate in Lucknow

UP: लखनऊ में आयोजित अंश प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सहारनपुर के 13 किसान

Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
13 farmers of the district will be involved in distribution of share certificate in Lucknow
लखनऊ में आज अंश प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जनपद के 13 किसान शामिल होंगे। लोकभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को अंश प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन



कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद के 13 किसान पहुंचे। इनमें गांव बंदरजुडडा के बारू सिंह, दिवालहेड़ी के अनिल, साखनकलां के कंवरपाल सिंह, शीतलाखेडा के मनोज पुंडीर, ननवाखेड़ी के सुशील कुमार, उनाली के अजय कुमार, बांदूखेड़ी के सुभाष, रंडौल के सुधीर कुमार राणा एवं विनय कुमार, ढायकी के पदम सिंह, अगवानहेडा के वीर सिंह और सरसावा के ओमप्रकाश शामिल हैं।
विज्ञापन



उनके साथ सहकारी गन्ना विकास समिति बेहट के प्रभारी सचिव देवेंद्र कुमार भी पहुंचे। वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम भागेदारी करने पहुंचे। जबकि सहारनपुर में भी आज 100 से अधिक गन्ना किसानों को अंश प्रमाण पत्रों का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर आरडी द्विवेदी ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समितियां किसानों की संस्थाएं हैं। अंश धारक गन्ना किसानों को अंश प्रमाण-पत्र वितरण प्रदेश में पहली बार हो रहा है। मिशन कंपाउंड स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में भी सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अंश प्रमाण पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed