{"_id":"6140e45d8ebc3ed52e442fb1","slug":"13-88-lakhs-cheated-by-luring-them-to-extract-gold-from-the-land-saharanpur-news-mrt55611060","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से सोना निकालने का लालच देकर 13.88 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन से सोना निकालने का लालच देकर 13.88 लाख ठगे
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। जमीन से सोना निकालने का लालच देकर तांत्रिक ने 13.88 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने बेहट पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है।
थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गदरहेड़ी निवासी विनीत पुत्र जोगिंदर ने बताया चार साल पूर्व उसकी मुलाकात बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव चिम्मा बांस निवासी एक व्यक्ति से हुई थी, जो तांत्रिक है। तांत्रिक ने जमीन से सोना निकालने की बात कह उसे अपनी बातों में फंसा लिया और तांत्रिक क्रिया के नाम पर 13 लाख रुपये नगद और एक फ्रीज, चार पंखे, समरसेबिल की मोटर, दो मोबाइल व स्कूटी ले ली, लेकिन जमीन से सोना नहीं निकला। जब उसने सोना निकालने में दबाव बनाया, तो आरोप है तांत्रिक ने उससे कहा उसके धर्म परिवर्तन करने पर ही जमीन से सोना निकलेगा।
उसने बताया जब वह अपने साथी अजय, राजेश व समय सिंह के साथ अपनी रकम लेने के लिए तांत्रिक के घर गया तो उसने अभद्रता कर मारने की धमकी दी और भगा दिया। पीड़ित ने बताया उसके पास आरोपी को दी रकम व सामान की बातचीत की विडियो रिकॉर्डिंग भी है। जब वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को बेहट कोतवाली पहुंचा, तो पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। अब उसने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की है। उसने एसएसपी से रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, बेहट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह ने कहा घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। यदि पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज करानी है, तो वह फतेहपुर थाने में दर्ज कराए।