{"_id":"689cd70c064e25245009d1c5","slug":"12th-pass-student-started-a-company-and-defrauded-crores-of-rupees-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-156365-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 12वीं पास ने बना दी कंपनी कर डाली करोड़ों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 12वीं पास ने बना दी कंपनी कर डाली करोड़ों की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जैविक खाद बनाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी सेल्समैन से कंपनी के मालिक बन बैठे। 12वीं पास करने के बाद जय एग्रो बायो साइंस नाम से कंपनी खड़ी कर दी। लोगों को लालच दिया तो वह झांसे में आते चले गए। नानौता पुलिस ने लोगों से ठगी करने वाले जय एग्रो बायो साइंस नाम से कंपनी चलाने वाले सीएमडी सुशील कुमार व एमडी संजीव कुमार को ठसका रोड से गिरफ्तार किया था। इन्होंने 2023 में जैविक खाद बनाने वाली कंपनी का फर्जी पंजीकरण कराया। किसानों को 2.50 लाख रुपये के निवेश पर 25 महीने तक हर माह 20 हजार रुपये देने का वादा करते थे।
उसके बाद कंपनी का ही खाद खरीदने का झांसा देते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों का पिछले कई सालों से खेल चल रहा था। इनमें सुशील 12वीं पास है, जो गिरोह का मुख्य आरोपी है, जबकि संजीव स्नातक है। वह बीमा कंपनी में एजेंट रहा। इनका नेटवर्क कहा-कहा तक फैला है, उसे पुलिस खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों की रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी, ताकि गिरोह का पर्दाफाश हो सके।